Ambedkar Nagar News: अढ़नपुर में हरा महुआ का पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
अंबेडकर नगर, जुलाई 20 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अढ़नपुर ग्रामसभा के गजराज का पूरा स्थित बाग में वर्षों पुराना हरा महुआ का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 50 वर्ष पुराना महुआ का पेड़ ठेकेदार ने काट दिया, जबकि इसकी शिकायत वन विभाग से की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बावजूद अब तक संबंधित लोगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी ठेकेदार लकड़ी लेकर निकल गया और विभाग मूकदर्शक बना रहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक ओर सरकार एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान चलाकर वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर वर्षों पुराने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर प्रभावी कार्रवाई न होना चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.