Ambedkar Nagar News: अश्लीलता करते शोहदा गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। मालीपुर थाना पुलिस ने ऑपरेशन मजनू एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर युवतियों और महिलाओं पर फब्तियां कसने तथा अश्लील गाने गाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक वर्षा यादव अपनी टीम के साथ खजुरी बाजार स्थित रामअवतार इंटर कॉलेज के पास मौजूद थीं। पुलिस टीम ने राकेश कुमार पुत्र राम सहाय निवासी उस्मापुर कोतवाली जलालपुर को युवतियों और महिलाओं से अश्लीलता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शशांक कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.