अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के टड़वा दरब मैंदी गांव में शनिवार को खनन अधिकारी कमलेश साहू के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अवैध रूप से मिट्टी का खनन करते हुए एक जेसीबी और मिट्टी से लदी चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं। कार्रवाई के दौरान सभी चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। खनन विभाग को टड़वा दरब मैंदी क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी खनन किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद खनन अधिकारी कमलेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखते ही खनन माफिया में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Hathras News: जैतई में अवैध खनन पर नायब तहसीलदार का छापा, डंपर-जेसीबी जब्त सभी चालक जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रालियां छोड़कर भाग निकले। खनन विभाग की टीम ने मौके से एक जेसीब...