Ambedkar Nagar News: अवैध पटाखों का भंडारण करने का आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 29 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर,संवाददाता। बरियावन बाजार में अंडे की दुकान की आड़ में पटाखों का अवैध भंडारण किए जाने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त सूरज को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और फायर ब्रिगेड के साथ बुधवार को बरियावन बाजार में सूरज की अंडे की दुकान पर छापेमारी कर 4 कुंतल 50 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए थे। बाजार के बीच इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को मुखबिर से बरियावन बाजार में अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इस पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एसओजी और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ सूरज की अंडे की दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान की आड़ में पटाखों का जखीरा मिला। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.