अंबेडकर नगर, अक्टूबर 14 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को नेमपुर के पास एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नेमपुर निवासी धीरज कहार पुत्र मेवालाल कहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ मालीपुर तनुज कुमार पाल ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक शत्रुध्न सिंह और कांस्टेबल राहुल यादव क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेमपुर के पास एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: वारदात की फिराक में घूम रहा आरोपी चाकू के साथ गिरफ्तार चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दि...