अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। विकास क्षेत्र जहांगीरगंज के अराजी देवारा दर्शन नगर बंधे से प्रसाद कुर्मी का पुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय होते हुए माझा कम्हरिया को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता संत विजय यादव का कहना है कि बजट अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। बजट पास होने के बाद सड़क का कार्य शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, इस संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर पूर्व में कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन बजट स्वीकृत न होने के कारण अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, बजट के अभाव में निर्माण लटका रास्ता खराब होने से स...