अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद देर शाम अशरफपुर किछौछा स्थित पूर्व सांसद स्वर्गीय मौलाना सैय्यद मुजफ्फर हुसैन किछौछवी के आवास पहुंचे।

सांसद का कार्यक्रम सांसद का किछौछा में सैय्यद मखदूम अशरफ की दरगाह पर जियारत करने का भी कार्यक्रम था, लेकिन बसखारी पहुंचते ही तेज बारिश शुरू हो जाने और समय अधिक हो जाने के कारण दरगाह जाने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। तत्पश्चात सांसद का काफिला सीधे पूर्व सांसद के आवास पहुंचा।

सांसद का स्वागत आवास पर पहुंचने पर सपा नेता सैय्यद मुशर्रफ हुसैन, सैय्यद अता अशरफ, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, विधायक राममूर्ति वर्मा, फैज खान, राज खान, फैसल अशरफ और फैजान अशरफ समेत अन्य लोगों ने माला पहनाकर अयोध्या सांसद का स्वागत किया।

श्रद्धांजलि और यादें इस दौरान स...