अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। वर्दी पर सजे स्टार केवल पद का प्रतीक नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और जिम्मेदारी की पहचान भी हैं। अयोध्या के रानीगंज बाजार स्थित माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान रेडियंट एकेडमी जलालपुर के एनसीसी ट्रूप कमांडर सेकंड ऑफिसर जीवन प्रकाश तिवारी के कंधों पर जब स्टार सजे, तो यह पल उनके लिए उपलब्धि के साथ गौरव का भी बन गया। 9/65 ट्रूप के कमांडर जीवन प्रकाश तिवारी की पीपिंग सेरेमनी में कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय, मेजर केपी सिंह और उनके पिता गिरिजा शंकर तिवारी ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान सैन्य अनुशासन और जिम्मेदारी से जुड़ी इस उपलब्धि ने समारोह को खास बना दिया। जीवन प्रकाश तिवारी का एनसीसी से जुड़ाव वर्ष 2010 से है। इसी ...