Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर जिले में संचालित हैं पानी के कई अवैध प्लांट
अंबेडकर नगर, नवम्बर 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। जिले में बंद बोतल पानी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन पानी की शुद्धता की वास्तव में मानक के अनुरूप है, इसे लेकर ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं रहती है। जिले में मौजूदा समय में सात पंजीकृत प्लांट बंद बोतल पानी की हैं। जिले में लगभग 75 हजार छोटी बड़ी बोतल की बिक्री प्रतिदिन होती है। जांच के नाम पर मात्र तीन प्लांट से ही पानी का नमूना लिया जा सका है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शुद्ध पानी की बिक्री को लेकर जिम्मेदार कितना गंभीर हैं। दिन प्रतिदिन बंद बोतल पानी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। प्रमुख चौराहों के अलावा रेलवे व बस स्टेशन, धार्मिक स्थलों, बाजारों व दुकानों पर आसानी से बंद बोतल पानी की बिक्री होते देखी जा सकती हैं। बंद बोतल पानी के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.