अंबेडकर नगर, अगस्त 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुआ लंगड़पुरा के पास अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार 52 वर्षीय लक्षिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लक्षिराम रामनगर में मकान बनवाकर रहते थे। शुक्रवार सुबह वह साइकिल से कसेरुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कसेरुआ लंगड़पुरा के पास सुल्तानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के ...