अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। टांडा अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में अभिमन्यु यादव अध्यक्ष एवं पारस नाथ प्रजापति महामंत्री निर्वाचित हुए। शुक्रवार को मतदान के बाद हुए मतगणना में अभिमन्यु यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार मांझी को पांच मतों से जबकि पारस नाथ प्रजापति ने प्रतिद्वंदी संजीव प्रताप सिंह को 18 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु यादव को सर्वाधिक 40 मत मिले जबकि दिलीप कुमार मांझी को 35 एवं नरेंद्र प्रसाद पांडे को 31 मतों से ही संतोष कर पराजय का सामना करना पड़ा। अभिमन्यु यादव पांच मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह भी पढ़ें- दावा: कलेक्ट्रेट बार संघ के चुनाव को काउंसिल से मिली मान्यता वहीं महामंत्री पद पर...