अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: समाजसेवी अजय सिंह की अनूठी पहल आठ लाख की लागत से बनेगा आशियाना गुजरात के कारीगर दे रहे आकार

पक्षियों को मिलेगा सुरक्षित आशियाना दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आसमान में उड़ते पंछियों का कोई ठिकाना नहीं होता,कभी पेड़ों की डाल उनका घर बनती है तो कभी किसी छत का कोना। लेकिन अब भियांव ब्लाक क्षेत्र के पक्षियों को एक ऐसा आशियाना मिलने जा रहा है, जहां वे सुकून से बसेरा कर सकेंगे। भियांव ब्लॉक के मसोढा गांव निवासी समाजसेवी अजय सिंह पुत्र मंगला प्रसाद सिंह ने बेजुबान पक्षियों के लिए करीब आठ लाख रुपये की लागत से 'पक्षी रैन बसेरा' बनवाने की पहल की है।

गुजरात के कारीगर करेंगे निर्माण भियांव ब्लाक के ब्रह्म बाबा स्थान पर इस अनोखे रैन बसेरे का निर्माण भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। इसे खास रूप देने ...