अंबेडकर नगर, जुलाई 21 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। सम्मनपुर क्षेत्र के सुल्तानगढ़ पुल के अप्रोच मार्ग पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। प्रतिदिन इस मार्ग से दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूल वाहन समेत बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दोपहिया चालक गड्ढे की वजह से फिसल चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अप्रोच मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लगातार बारिश से कहलगांव की सड़क...