Ambedkar Nagar News: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मंसूरपुर तिराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के समीप से की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विकास पुत्र रामअचल निवासी असरफपुर उसरहट्टा, थाना शाहगंज, जौनपुर के खिलाफ मालीपुर थाने में नाबालिग का अपहरण कर उस के साथ दुष्कर्म करने की धारा में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश केशरी और आरक्षी सौरभ शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.