अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी कस्बे के अपंजीकृत अस्पताल में प्रसूता सुमन की मौत में गैर इरादतन हत्या और मेडिकल एक्ट में केस दर्ज होने के बाद से गायब संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संचालक को पुलिस ने सोमवार को जेल भी भेज दिया है। अभी भी मामले के पांच आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में निजी अस्पताल का संचालक झोलाछाप गिरफ्तार मामले का विवरण जहांगीरगंज थाना अंतर्गत मठिया महमदपुर निवासी सुमन यादव (30) पत्नी पंकज कुछ माह की गर्भवती थी। गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु के आंतरिक समस्या के चलते बीते चार जुलाई को सुमन के परिजन बसखारी में अकबरपुर रोड पर संचालित जय इंद्रा हॉस्पिटल ले गये। जहां पर चिकित्सक ने गर्भपात कराने की सलाह दी। ग...