अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार। सैदपुर रसीदपुर में नव निर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अभिषेक निषाद ने किया। फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र सरकार की अन्नपूर्णा भवन योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अंत्योदय के संकल्प को साकार करती है। इस भवन के माध्यम से क्षेत्र के गरीब, असहाय, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान मण्डल मंत्री रमेश यादव, अनुराग त्रिपाठी, योगेन्द्र गौड़, ग्राम प्रधान निकेश कन्नौजिया, अरुण मौर्या, डॉ धीरेन्द्र त्रिपाठी, निखिल निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...