अंबेडकर नगर, अक्टूबर 21 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र में अनूप यादव की मौत के मामले में न्यायालय ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट निरस्त करते हुए पुनर्विवेचना का आदेश दिया है। न्यायालय ने थानाध्यक्ष कटका को किसी अन्य विवेचक से मामले की दोबारा जांच कराने और आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश बीते 17 अक्तूबर को पारित किया गया। मामले में मृतक के भाई रामस्वरूप ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। उनका आरोप था कि अनूप यादव की मौत को सड़क दुर्घटना बताया गया, जबकि घटनाक्रम और परिस्थितियां संदेह पैदा करती हैं। रामस्वरूप ने विवेचना में कई बिंदुओं पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

दुर्घटना की परिस्...