Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ट्रेलर, चालक और क्लीनर बाल-बाल बचे
अंबेडकर नगर, अगस्त 10 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास सोमवार की भोर में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि ट्रेलर आजमगढ़ से अकबरपुर की ओर जा रहा था। अशरफपुर भुआ गांव के पास पहुंचते ही चालक प्रदीप यादव निवासी मुस्तफाबाद भुजगी थाना जैतपुर को झपकी आ गई। इससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टकराते हुए उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि पेड़ धराशायी हो गया और ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में ट्रेलर चालक और क्लीनर को कोई चोट नहीं आई। सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.