Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित वाहन घर में घुसा, बाल-बाल बचे दंपत्ति
अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर , संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के टड़वा धारुपुर में बीते रात्रि को चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई, इससे घर में सो रहे दंपति बाल बाल बच गए। घर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। हंसवर थाना क्षेत्र के टड़वा धारुपुर निवासी गंगा प्रसाद पुत्र राम शब्द बीते रात्रि को अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे। आरोप है कि चार पहिया वाहन संख्या यूपी 32 पीएल 3323 के चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से वाहन चलाते हुए सीधे घर में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मामूली रूप से गंगा प्रसाद घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.