अंबेडकर नगर, जुलाई 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। दबंगों द्वारा अधिवक्ता एवं उसकी बहन के साथ हुए मारपीट के मामले में सीजेएम की अदालत ने पुर्नविवेचना कराने का निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिया है। मामला छह माह पूर्व अकबरपुर कोतवाली के गौसपुर का है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में गौसपुर निवासी अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने राजस्व परिषद में अवैध कब्जेदारों से सरकारी जमीन खाली कराने के लिए शिकायती पत्र दिया था। एसडीएम सदर द्वारा पैमाइश कराने से क्षुब्ध होकर 30 दिसम्बर 2025 की शाम को गौसपुर निवासी अरविन्द कुमार, गोविन्द कुमार एवं विपिन कुमार पुत्रगण रामकेस भारती और विशाल पुत्र रामधनी ने अधिवक्ता के घर में घुसकर विपक्षीगणों ने जमकर मारपीट किया। बचाव करने पहुंची अधिवक्ता की बहन को भी दबं...