Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता कल्याण समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 17 -- Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए गठित टांडा बार एसोसिएशन से संबद्ध अधिवक्ता कल्याण समिति के दो वर्षीय कार्यकाल के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि समिति का चुनाव वर्ष 2026-28 के लिए कराया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 21 और 22 अक्टूबर 2026 को पर्चा बिक्री एवं नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 23 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र उपाध्याय के अनुसार, चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के तहत संपन्न कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद समिति के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.