Ambedkar Nagar News: अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्गों का लिया जायजा
अंबेडकर नगर, जुलाई 29 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नितीश तिवारी और सम्मनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सैदापुर से सिकंदरपुर, सिकंदरपुर बाजार, सम्मनपुर बाजार, कमाल चौराहा, सुल्तानगढ़ पुल तथा बरियावन-कुड़की मार्ग का जायजा लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का आकलन किया। एसडीएम ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.