अंबेडकर नगर, नवम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। पुरानी तहसील पर एक बार फिर नालियां अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त हो गईं हैं। चाय-पान की दुकानों के अलावां शाकभाजी एवं फल विक्रेताओं के ठेला प्रतिदिन लग रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई न किए जाने से उनके हौसलें बुलन्दियों पर हैं। दुकानों पर सामान खरीदने के लिए लोगों द्वारा वाहनों के आड़ा तिरछा खड़ा कर दिए जाने से प्रतिदिन आवागमन करने वालों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन मौन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...