Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, आजमगढ़ रेफर
अंबेडकर नगर, जुलाई 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के राजेसुल्तलानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, इटौंरी बुजुर्ग निवासी रामअधार विश्वकर्मा गुरुवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे अपना काम समाप्त कर पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पुरनपुर-इटौंरी मोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए。
घटना का विवरण हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और परिजनों को सूचना देकर घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.