अंबेडकर नगर, अक्टूबर 10 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मालीपुर से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की जलालपुर-मालीपुर मार्ग पर शांतिनगर चौराहे के पास अज्ञात मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कटका थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी नूरे आलम (25) शुक्रवार देर शाम किसी काम से मालीपुर गए थे। वहां से मोटरसाइकिल से घर लौटते समय शांतिनगर चौराहे के पास उनकी बाइक की एक अज्ञात मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जांच में दाहिने...