Ambedkar Nagar News: अकबरपुर अमसिन मार्ग हुआ बदहाल, जर्जर मार्ग पर डाल दी राबिश
अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। तहसील अकबरपुर क्षेत्र के अकबरपुर-अमसिन मार्ग से ग्रामसभा यरकी होते हुए कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि गांव तक चार पहिया वाहनों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण विद्यालयों के वाहन और एंबुलेंस तक गांवों में नहीं पहुंच पाते। आपात स्थिति में मरीजों को सड़क पर ही वाहन तक पहुंचाने के लिए पैदल ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक मार्ग लंबे समय से मरम्मत की राह देख रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने के साथ रास्ते पर गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ स्थिति बनी हुई है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। कीचड़ व जलभराव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.