अंबेडकर नगर, अक्टूबर 5 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। सांसद लालजी वर्मा ने लखनऊ मंडल के डीआरएम को पत्र भेजकर गौरा बसंतपुर कुर्मीडीहा के पास अंडरपास निर्माण की स्वीकृति के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की है। सांसद ने पत्र में बताया कि कुर्मीडीहा, पांडेय का पूरा, नकटहा, रामदास पट्टी और गौरा बसंतपुर व आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन रेलवे की बाउंड्री बनने से प्रभावित हो रहा है। उत्तर दिशा में भी कई गांव हैं। इसके अलावा दक्षिण दिशा में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, पुलिस स्टेशन व पेट्रोल पंप स्थापित है। लोगों को इन स्थानों पर जाने के लिए प्रतिदिन रेलवे लाइन के दूसरी तरफ जाना पड़ता है। रेलवे की बाउंड्री बनने से रास्ता बंद हो गया है। सांसद ने पोल संख्या 920 के पास अंडरपास निर्माण की स्वीकृति के लिए जरूरी प्रक्रिया अपनाने का अनुरो...