New Delhi, नवम्बर 6 -- कुर्ती महिलाओं के रोजाना पहनावे से लेकर खास मौकों तक के लिए पसंदीदा आउटफिट है। इसे जींस, पैंट, प्लाजो और लेगिंग्स के साथ पहनकर अलग-अलग स्टाइल पाया जा सकता है। आजकल मैचिंग पैंट और दुपट्टे वाले कुर्ती सेट भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। इनमें कहीं फ्लोरल प्रिंट है, तो कहीं बारीक कढ़ाई, एथनिक ब्लॉक प्रिंट और आकर्षक नेक डिजाइन देखने को मिलते हैं। ऑफिस जाना हो, कॉलेज की क्लास हो, दोस्तों के साथ घूमने का प्लान हो या घर में कोई समारोह, हर मौके के लिए अलग डिजाइन की कुर्तियां मिल जाती हैं। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब में कुछ नए डिजाइन शामिल करना चाहती हैं, तो Amazon पर मिलने वाले लेटेस्ट कुर्ती सेट देख सकती हैं। यहां कॉटन, रेयॉन और विस्कोस सिल्क फैब्रिक में कई डिजाइन मिल रहे हैं। इनमें स्ट्रेट कट, ए-लाइन और अनारकली कुर्तियों के सा...