नई दिल्ली, जून 18 -- ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amazon ने अपनी सालाना Prime Day 2026 सेल की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी Prime Members को हजारों प्रोडक्ट्स पर खास छूट, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट का फायदा मिलने वाला है। Amazon की Prime Day सेल 4 जुलाई से शुरू होगी और 6 जुलाई तक चलेगा। इसमें Prime सब्सक्राइबर्स को डील्स, नए प्रोडक्ट्स के लॉन्च और खास ऑफर्स का फ़ायदा उठाने के लिए 72 घंटे मिलेंगे। Prime Day Amazon की स्पेशल सेल है जो केवल Prime Subscription रखने वाले ग्राहकों के लिए आयोजित की जाती है। Prime Day सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, हेडफोन, स्मार्टवॉच, होम अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी में बड़े डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा Amazon अपने Prime ग्राहकों ...