नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- अमेजन ब्लैक फ्राइडे की तीन दिवसीय सेल 27 नवंबर से शुरू होने जा रही है और अगले तीन दिनों तक चलेगी। सेल में ग्राहकों को कई कैटेगरीज़ पर छूट के साथ बैंक ऑफर्स का फायदा उठाने का मौका मिलेगा। साथ ही HDFC बैंक और IDFC First बैंक कार्ड्स पर मिलने वाला 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, जिससे महंगे गैजेट्स की कीमत और कम हो सकती है। इस सेल में मैजिक टैबलेट्स भी किफायती दाम पर उपलब्ध रहेंगे। इन टैबलेट्स की बड़ी खासियत यह है कि ज़रूरत पड़ने पर इन्हें लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे काम और पढ़ाई दोनों आसान हो जाते हैं। इसके अलावा, साथ मिलने वाले या सपोर्टेड मैजिक पेन की मदद से आप सीधे स्क्रीन पर नोट्स लिखने और ड्राइंग बनाने जैसे काम भी आसानी से कर सकते हैं। अगर आप किफायती कीमत पर एक वर्सेटाइल टैबलेट औ...