Amazon और Flipkart को फर्जी नंबर प्लेट पर नोटिस, बिक्री रोकने के आदेश; पूरा मामला समझिए
देहरादून, मई 14 -- देहरादून में वाहनों की फर्जी और अवैध नंबर प्लेटों के खिलाफ जारी अभियान के बीच परिवहन विभाग ने अब बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों पर शिकंजा कसा है। आरटीओ (प्रशासन) देहरादून ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को नोटिस जारी कर अपने प्लेटफॉर्म से सभी गैर-मानक, फैंसी और अवैध नंबर प्लेटों की बिक्री तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिकने वाली कस्टमाइज्ड नंबर प्लेटें केंद्रीय मोटर वाहन नियम के नियम 50 और 51 का सीधा उल्लंघन है। बिना लेजर कोड और फर्जी स्टिकर वाली ये प्लेटें कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती पैदा कर रही हैं। इनका उपयोग वाहन की पहचान छिपाने, ई-चालान से बचने और आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। आरटीओ ने चेताया कि यदि बिक्री नहीं रोकी गई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.