नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Amazon और टाटा मोटर्स ने भारत में 3 हजार इलेक्ट्रिक ट्रक डिप्लॉय करने के लिए पार्टनरशिप की है। ई-कॉमर्स कंपनी की तरफ से भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों की यह अब तक की सबसे बड़ी डिप्लॉयमेंट होगी। इस कदम के साथ अमेजन अब सिर्फ लास्ट-माइल डिलीवरी ही नहीं, बल्कि सामान को एक शहर से दूसरे शहर और अलग-अलग लॉजिस्टिक्स सेंटर तक पहुंचाने के लिए भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल बढ़ाएगी। इस पार्टनरशिप के तहत टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक ट्रकों की सप्लाई करेगी, जबकि अमेजन के ट्रांसपोर्ट पार्टनर इन ट्रकों के मालिक होंगे और इन्हें चलाएंगे। ट्रकों की पहली खेप को दिल्ली में मिनिस्टर ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज और स्टील एच.डी. कुमारस्वामी ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर अमेजन और टाटा मोटर्स के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे।दिल्ली से शुरू होगा इलेक्ट्रिक ट...