नई दिल्ली, मार्च 17 -- इस साल अमावस्या तिथि को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है। दरअसल इस बार अमावस्या तिथि दो दिन 18 और 19 मार्च को है। अब लोगों में सवाल है कि अमावस्या दो दिन है, तो चैत्र नवरात्रि 19 से कैसे शुरू हो रहे हैं। यहां हम आपकी कंफ्यूजन को दूर कर रहे हैं। इस साल अमावस्या तिथि 18 तारीख की सुबह 8.25 बजे से लग रही है। अमावस्या तिथि 19 मार्च की सुबह 6.52 तक रहेगी। ऐसे में अमावस्या दो दिन मिल रही है। 19 तारीख को 6.52 मिनट के बाद प्रतिपदा लग जाएगी, लेकिन उदया तिथि की प्रतिपदा नहीं रहेगी। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना होती है। इसलिए नवरात्रि की शुरुआत भी इसी दिन से है। 19 मार्च से लेकर चैत्र नवरात्रि 27 मार्च तक रहेगें। इन दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।अब दो दिन अमावस्या है तो 18 और...