नई दिल्ली, जून 29 -- Amarnath Yatra 2026: देशभर में भगवान शिव के भक्त हैं और हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के पवित्र धाम अमरनाथ गुफा के पावन दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचते हैं। करीब 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा में बर्फ से अपने आप भगवान शिव का सुंदर शिवलिंग बनता है, जिसके दर्शन के लिए लोग हजारों किमी का सफर तय करके आते हैं। साल 2026 में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है और 28 अगस्त तक चलेगी। जुलाई-अगस्त का महीना बरसात वाला होता है और जम्मू में इस मौसम में बर्फबारी भी होती है, ऐसे में अपनी यात्रा को सुखद बनाने के लिए आप कुछ तैयारी पहले से ही कर लें। अपने बैग में 15 ऐसी चीजों को रखना बिल्कुल न भूलें। अगर बर्फबारी या बारिश के बीच में आप फंस जाते हैं, तो ये चीजें आपको सुरक्षित रखने में मदद करेंगी।अमरनाथ यात्...