नई दिल्ली, जुलाई 1 -- Amarnath Gufa History: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और 3 जुलाई से अमरनाथ गुफा में श्रद्धालु दिव्य बर्फ शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे। भगवान शिव के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु लंबी और कठिन यात्रा तय कर यहां पहुंचते हैं। हर साल अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग लोगों के बीच आस्था और जिज्ञासा का विषय बना रहता है। इसके बनने को लेकर धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक कारण भी बताए जाते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अमरनाथ गुफा में बर्फ का शिवलिंग कैसे बनता है, इसके पीछे क्या मान्यता और विज्ञान है, साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।क्या है अमर कथा? पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव से मां पार्...