नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Amalaki Ekadashi:फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी और रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले की भी पूजा की जाती है। इस दिन व्रत, और आंवले की पूजा और आंवले का दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आयुर्वेद में भी आंवला को अमृत समान फल माना गया है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इस बार आमलकी एकादशी 27 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन आयुष्मान योग रहेगा। ऐसा कहा जाता है कि बनारस में माता पार्वती के विवाह के बाद इसी दिन भगवान शिव उनका गौना करवाकर काशी ले गए थे, इसलिए इस दिन बाबा विश्वनाथ धाम में उनकी खास पूजा होती है। यह एकादशी का दिन अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है और इस दिन व्रत, पूजा तथा दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।कब है आमलकी एकादशी पंचांग की बात करें तो आमलकी एकादशी इस साल 26 फरवरी 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.