नई दिल्ली, मार्च 13 -- रमजान का महीना इस्लाम में इबादत, रोजा और नेक कामों के लिए सबसे अहम माना जाता है। पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं, नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत में ज्यादा वक्त बिताते हैं। रमजान के दौरान आने वाला हर शुक्रवार यानी जुमा खास माना जाता है, लेकिन महीने का आखिरी शुक्रवार "अलविदा जुमा" या "जुमातुल विदा" के नाम से जाना जाता है। अलविदा जुमा रमजान की विदाई का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मस्जिदों में खास नमाज अदा की जाती है और बड़ी संख्या में रोजेदार इबादत के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि 2026 में अलविदा जुमा 13 मार्च को होगी या 20 मार्च को।2026 में कब होगा अलविदा जुमा- इस्लामिक कैलेंडर चांद के हिसाब से चलता है, इसलिए रमजान के दिनों की संख्या हर साल बदल सकती है। धर्म जानकारों के मुताबिक इस बार रमज...