नई दिल्ली, जुलाई 20 -- आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म एल्फा पिछले दिनों सोशल मीडिया पर छाई रही है। हाल में थिएटर पर दस्तक देने वाली इस फिल्म से उम्मीदें थीं, लेकिन ये एल्फा ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुई है। 120 से 130 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म 17 दिनों में देशभर में 57 करोड़ और वर्ल्डवाइड 97 करोड़ कमा चुकी है। थिएटर ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आई। अब OTT प्लेटफार्म पर इस फिल्म को देखे जाने का इंतजार हो रहा है। जानिए कब और कहां देखी जा सकेगी फिल्म एल्फा।आलिया भट की एल्फा की OTT रिलीज डिटेल्स रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की एल्फा नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। स्ट्रीम किए जाने की डेट का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है ये फिल्म 28 अगस्त को दस्तक देगी। नियम के अनुसार कोई भी फिल्म थिएटर रिलीज के 4 से 6 हफ्तों बाद OTT पर स्...