नई दिल्ली, जुलाई 4 -- आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा से ऑडियंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिले खराब रिव्यू का असर कलेक्शन पर पड़ रहा है। पहले दिन 9 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की थी। ऐसा माना जा रहा था कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में कमाल कर सकती है, लेकिन आज दूसरे दिन दोपहर 3 बजे तक फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म को देखने थिएटर तक ज्यादा ऑडियंस नहीं पहुंच रही है।अब तक नहीं कमा पाई 1 करोड़ आलिया भट्ट की फिल्म एल्फा ने पहले दिन 9.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी और आज दूसरे दिन यानी शनिवार को दोपहर 3 बजे तक सिर्फ फिल्म ने 83 लाख का कलेक्शन किया है। देशभर में एल्फा के 1300 से ज्यादा शोज दिखाए जा रहे हैं।अब तक फिल्म न एकुल 10 करोड़ से ज्यादा का कुल कलेक्शन किया है। शाम तक इस कलेक्शन के बढ़ने की उम्मीद की जा र...