नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Alpha Box Office Collection Day 14: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड थे। फिल्म में बिग स्टार्स के होने की वजह से दर्शकों को उम्मीद थी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऐसे में ये 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म के कलेक्शन को लेकर मेकर्स खासा खुश नहीं हैं। क्योंकि 'अल्फा' से जिस तरह से उम्मीद की गई थी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी खरी नहीं उतर रही है। वहीं, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अब इसके सामने अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' रिलीज हो गई है। ऐसे में इन फिल्मों ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। वहीं, अब 'अल्फा' के गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुका है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया हे।'अल्फा' ने प...