नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Alpha Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर आलिया और शरवरी के फैंस काफी एक्साइटेड थे। फिल्म के कलेक्शन को लेकर मेकर्स खासा खुश नहीं हैं। क्योंकि 'अल्फा' से जिस तरह से उम्मीद की गई थी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी खरी नहीं उतर रही है। वहीं, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अब इसके सामने अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' रिलीज हो गई है। ऐसे में इन फिल्मों ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। ऐसे में 'अल्फा' के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुका है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया हे।बुधवार को क्या रहा 'अल्फा' का हाल 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म को क्रिटिक...