नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Alpha Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हैं। इस फिल्म को लेकर आलिया और शरवरी के फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में आलिया की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया की 'अल्फा' से जिस तरह से उम्मीद की गई थी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी खरी नहीं उतर रही है। वहीं, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अब इसके सामने अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' रिलीज हो गई है। ऐसे में इन फिल्मों ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। हालांकि, वीकेंड में ये फिल्म अपनी रफ्तार बढ़ाती नजर आई है। 'अल्फा' को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है। ऐसे में 'अल्फा' के रविवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। तो चलिए देखते हैं इसने अब...