अल्मोड़ा, नवम्बर 9 -- Almora News: अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस की ओर से चेकिंग, रात्रि गश्त व होटल-रेस्टोरेंट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस ने कुल 176 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटे हैं। साथ ही दो वाहनों को सीज भी किया गया है। बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...