अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- Almora News: अल्मोड़ा, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा की नगर मंडल की गुरुवार को मासिक बैठक हुई। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा, मनोनीत पार्षदों के स्वागत कार्यक्रम, बूथ स्तर पर मतदाता सूची वितरण, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार आदि पर चर्चा की गई। शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को नगर के प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक बूथ और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लगाने, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों को जोड़ने और भव्य तिरंगा यात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार की गई। यह भी पढ़ें- देश...