अल्मोड़ा, नवम्बर 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन व नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज पर संवेदीकरण कार्यशाला हुई। इसमें मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड्स को डिजिटल कर आभा से लिंक करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य निदेशक रीना जोशी के निर्देश पर हुई इस कार्यशाला में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने दोनों योजनाओं की जानकारी दी। एनएमसी के निर्देशों के बारे में भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल की सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाने का प्रयास करना होगा। शत प्रतिशत एचपीआर जल्द पूरा करने, ओपीडी में स्कैन व शेयर के प्रयोग, नेशनल हेल्थ क्लेम्स एक्सचेंज के माध्यम से क्लेम प्रक्रिया को अपनाने के निर्देश दिए। यहां प्राचार्य डॉ. जी.एस. तितियाल, एमएस डॉ. डीसी पु...