Almora News: 'समाजसेवी गुरुरानी का निधन अल्मोड़ा के लिए बड़ी क्षति'
अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। प्रसिद्ध समाजसेवी और वरिष्ठ व्यापारी किशन गुरुरानी के आकस्मिक निधन पर नगर के विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। कहना है कि किशन अपने सेवाभाव और व्यवहार से समाज में एक विशिष्ट पहचान रखते थे। किशन गुरुरानी के आकस्मिक निधन पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल और डे केयर संस्था के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरुरानी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि अपने कर्मों से एक संस्था बन चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.