Almora News: 'विशेषज्ञ नहीं मिले तो दीवाली के बाद होगा अनशन'
अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से लोग परेशान हैं। रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पतालों, जांच केंद्रों की शरण लेनी पड़ रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने अब दीपावली के बाद अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी है। पूर्व प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी से मिले लोगों ने कहा कि मरीजों को उपचार में परेशानी हो रही है। उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। रानीखेत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की हजारों आबादी इसी चिकित्सालय पर निर्भर है। अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांचें नहीं होने से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। निजी जांच केंद्रों में अल्ट्रासा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.