Almora News: 'तम्बाकू और गुटखा पर एक साल के लिए प्रतिबंध'
अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। जिले में तम्बाकू व निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य उत्पादों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग ने व्यापारियों से प्रतिबंध का अनुपालन करने के साथ लोगों से भी तम्बाकू का सेवन ना करने की अपील की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड की ओर से आदेश जारी कर लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर राज्य में तम्बाकू व निकोटिन युक्त उत्पादों के निर्माण, भण्डारण, वितरण व विक्रय पर यह प्रतिबंध लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त व अभिहित अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इसके तहत खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तम्बाकू और निकोटिन का उपयोग प्रतिबंधित है। कारोबारी भी लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करें। लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.