अल्मोड़ा, नवम्बर 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से तलाड़ में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत कार्यक्रम हुआ। डॉ. रमेश सिंह पाल ने टिकाऊ कृषि उत्पादन के लिए मृदा संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। कहा कि दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए टिकाऊ मृदा प्रबंधन पद्धतियों को अपनाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...