Almora News: 'गुलदार के आतंक से निजात को झाड़ियों का हो कटान'
अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए अब लोगों ने जगह-जगह बेतरतीब उगी झाड़ियों का कटान करने की मांग की है। बरसात में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आती हैं, जो वन्य जीवों के छिपने का अड्डा बन जाती हैं। नगर के पुराने सीतापुर अस्पताल तथा बड़े नाले बुरी तरह से झाड़ियों से पटे पड़े हैं। लोगों का कहना है कि नगर में भी गुलदार का आतंक कई बार रहता है। यदि समय पर झाड़ियों का कटान किया जाए तो वन्य जीवों का खतरा कम रहेगा। बता दें कि रानीखेत नगर के जरूरी बाजार, कुरेशियन मोहल्ला, आबकारी मोहल्ला, सदर बाजार क्षेत्र में रात्रि के वक्त गुलदार की गतिविधियां कई बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इससे लोगों में भय का माहौल रहता है। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी ने संवेदनश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.